ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : राजधानी में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितिक बारिक घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम द्वारा कार्रवाई किया गया है। सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ आरोपी रितिक बारिक के द्वारा बहला फुसलाकर मोबाईल पर अश्लील मैसेज भेजकर छेड़खानी किया गया है। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 581/22 धारा 509ख, 354 भादवि. एवं 8, 12 पास्को एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी रितिक बारीक घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम साईबर सेल से प्राप्त जानकारी एवं मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी की उपस्थिति दिल्ली में होना ज्ञात होने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी, थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन की पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी रितिक बारिक को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!