ChhattisgarhBilaspur

59 लाख की गबन मामले में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, फंड शाखा प्रभारी के साथ मिलकर दी वारदात को अंजाम…

बिलासपुर। CG Crime एसपी दफ्तर के फंड शाखा की प्रभारी ने प्रधान आरक्षक के साथ मिलकर 59 लाख रुपये का गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस फरार महिला फंड प्रभारी की तलाश कर रही है।

बता दें कि एसपी दफ्तर के फंड शाखा प्रभारी मधुशीला सुरजाल जो एएसआई के पद पदस्थ है। उन्होंने लंबे समय से फंड शाखा की रकम में हवलदार संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर रकम की हेरफेर की। जब एसएसपी पारुल माथुर की नजर फाइलों की जांच के दौरान इस गड़बड़ी पर पड़ी, तो उन्होंने पतासाजी की तो पता चला कि

जीपीएफ़ समेत अन्य मद में रकम निकालने के लिए यदि कोई पुलिस कर्मचारी आवेदन देता है तो उसमें कूटरचना कर अधिक रकम फंड प्रभारी मधुशीला सुरजाल के द्वारा निकाल ली जाती है। वहीं इस मामले में एसएसपी पारुल माथुर ने फंड शाखा प्रभारी मधुशीला सुरजाल को लाइन अटैच करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश श्रीवास्तव को मामले की जांच के निर्देश दिए है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!