National

दोगुनी उम्र के फूफा के प्यार में मां की कातिल बनी बेटी, मारकर जंगल में फेंकी लाश

मध्य प्रदेश। अनूपपुर में एक बेटी ने प्रेम प्रसंग में फूफा के साथ मिलकर अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतिका की बेटी के दोगुनी उम्र के फूफा के साथ प्रेम संबंध थे। मां इस प्रेम संबंध के खिलाफ थी जिसके चलते दोनों के विवाद चल रहा था। इसी गुस्से में बेटी ने अपने प्रेमी फूफा के साथ मां की गला रेतकर हत्या कर दी और लाश को जंगल में फेंक दिया।

भालूमाड़ा थाना के अंतर्गत 21 अगस्त 2022 को जंगल में 45 वर्षीय मंजू विश्वकर्मा की लाश मिलने की सूचना पुलिस को ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतिका की 23 साल की बेटी विनीता विश्वकर्मा ने हत्या से पहले ही अपनी मां के गुम हो जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। दूसरे दिन महिला का शव कुसियरा के जंगल में मिला। पुलिस ने मृतिका की बेटी से पूछताछ की तो उस पर शक गहराया।

फिर मृतिका की बेटी को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि विनीता विश्वकर्मा अपनी से दोगुनी उम्र के फूफा 50 साल के लाल बहादुर के बीच प्रेम संबंध हैं। झाड़-फूंक के बहाने दोनों मंजू विश्वकर्मा को कुशियारा मरघटी के जंगल में ले गए बाका (चापड़) से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया बाका (चापड़) भी बरामद कर लिया। दोनों हत्यारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!