ChhattisgarhRaipur

होटल की पार्टी में चार्टर्ड एकाउंटेंट ने महिला के साथ किया छेड़छाड़

रायपुर : चेम्बर आफ कामर्स के पूर्व सलाहकार चार्टर्ड एकाउंटेंट चेतन तरवानी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत मंदिर हसौद थाने में की गई है। मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि तरवानी के खिलाफ एक होटल की पार्टी में महिला के साथ छेड़छाड़ की लिखित शिकायत हुई है।

Related Articles

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तरवानी को समझाईश दी जाए। थाना प्रभारी ने कहा कि तरवानी को नोटिस जारी कर कल बुलाया जाएगा। बताया गया कि होटल की किटी पार्टी में तरवानी ने परिचित महिला के साथ बदसलूकी की है। इसको लेकर काफी नाराजगी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!