Chhattisgarh

स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस के ‘जन घोषणा पत्र के समान ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है – अरुण साव

कांकेरः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राजनाथ सिंह की सभा में कांग्रेस की भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह की सभा में स्वागत भाषण देते हुए अरूण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान, आज परचम लहरा रहा है,

Related Articles

जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है,

ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है।उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक सत्ता में नहीं आ सकी थी,

हमारी उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे। श्री साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है।

कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ जारी किया था जिसे उसने ‘जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिन्होंने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है,

इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे।भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!