ChhattisgarhRaipur

गांधी परिवार के गढ़ में भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी, रायबरेली और अमेठी के बनाए गए वरिष्ठ परिवेक्षक

रायपुर। गांधी परिवार का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली और अमेठी के लिए भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी निभाने चुना गया है। उन्हें इन दोनों सीटों पर वरिष्ठ परिवेक्षक की जिम्मेदारी सौपी गई है। उनके अलावा राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी इन दोनों सीटों पर वरिष्ठ परिवेक्षक का अहम पद सौपा गया है।

बता दें कि, भूपेश बघेल का चुना जाना संगठन में उनके बढ़ते कद को दर्शाता है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को हमेशा से गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। वे दिवंगत राजीव गांधी के काफी करीब थे। लेकिन भूपेश बघेल को रायबरेली और अमेठी की जिम्मेदारी दिया जाना ये बताया है की उन्होंने गांधी परिवार के प्रति अपनी विश्वसनीयता को साबित किया है।

गौरतलब है कि, राहुल गांधी को इस बार रायबरेली सीट से कांग्रेस ने लोकसभा का टिकट दिया है वहीं अमेठी से के.एल शर्मा इस बार स्मृति ईरानी को चुनौती देने मैदान में उतर रहे है। इन दोनों सीटों को कांग्रेस की परंपरागत सीट माना जाता रहा है। हालांकि, अमेठी में राहुल गांधी को 2019 में स्मृति ईरानी से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों सीटों पर 20 मई को मतदान होने है। 

देखें आदेश-

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!