Chhattisgarh

CG के इस गांव में पूर्ण शराबबंदी का ऐलान, ग्रमीणों ने सर्व सहमति से लिया बड़ा फैसला

कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया के कंझेटा गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव में पूर्ण शराबबंदी करने का फैसला लेकर जिले और प्रदेशवासियों के लिए मॉडल पेश किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सर्व सहमति से पूरी तरह से शराबबंदी लागू की है। गांव में कोई शराब बेचते या पीते पकड़े जाता है, तो अर्थदंड का कड़ा नियम भी बनाया है।बता दें कि चुनाव के समय राजनीतिक दल शराबबंदी के दावे करते रहे हैं, छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर लगातार मांग उठती रही है, जिसके तहत राज्य सरकार ने समिति भी गठित की है, हालांकि अभी तक शराबबंदी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!