ChhattisgarhRaipur

IND Vs NZ Match: भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे।

Related Articles

मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का चक्कर लगाया, दर्शकों का अभिवादन किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हो रहा है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल दर्शकों के साथ मैच का ले रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी मुख्यमंत्री के साथ मैच देख रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!