Chhattisgarh

एक्शन में कलेक्टर:समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- जनपद पंचायत गौरेला के सभा कक्ष में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सख्त रवैया अपनाते हुए समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज जनपद पंचायत गौरेला के सभा कक्ष में पीएम जनमन आवास योजना के प्रगति की समीक्षा बैठक ली, जिसमें 13 ग्राम पंचायतों और 54 बसाहटों में चल रहे आवास निर्माण की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत पकरिया एवं गोरखपुर जनमन नोडल अधिकारी जिसमें खाद्य अधिकारी, एवं ग्राम पंचायत धनौली के जनमन नोडल कार्यपालन अभियंता पीएमजेएसवाई एवं मनरेगा के तकनीकी सहायकों मनमोहन सिह और जयदीप डड़सेना को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर ने सभी जनमन आवासो को 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारियो कर्मचारियों को निर्देशित किया। जनमन आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!