ChhattisgarhMahasamund

CG CRIME : अस्पताल से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी, जेल अधीक्षक निलंबित

महासमुंद। जिले में नाबालिग से रेप के आरोपी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां बाथरूम जाने के बहाने वो भाग निकला है। जेल प्रबंधन अब उसकी तलाश कर रहा है। मामले में जेल अधीक्षक अमरदास तिर्की को निलंबित कर दिया गया है।

नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी सरायपाली निवासी यादराम ठाकुर को गिरफ्तार कर 23 जनवरी 2020 को जिला जेल ले जाया गया था। उसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसी के चलते 14 सितंबर को उसे कोर्ट ले जाया गया था। जहां उसकी पेशी थी। बताया गया है पेशी के दौरान विचाराधीन बंदी की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद पहले तो उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिर यादराम की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। इस बीच गुरुवार-शुक्रवार रात को आरोपी ने अस्पताल स्टाफ से बाथरूम जाने की बात कही थी। इसके बाद से वह लौटा ही नहीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटेने पर स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो वो वहां पर नहीं था। अस्पताल में भी खोजा गया। मगर वह नहीं मिला। इस बात की जानकारी जेल प्रबंधन को दी गई। प्रबंधन उसकी तलाश कर रहा है। इधर, इस मामले जेल अधीक्षक अमरदास तिर्की को निलंबित कर दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!