Baloda BazarChhattisgarh

लोकसभा चुनाव में कसडोल विधायक संदीप साहू को बनाया गया ओड़िसा का स्टार प्रचारक

 बलौदाबाजार – वर्तमान में देश में चुनावी माहौल है। ऐसे में हर पार्टी अपना दम ख़म लगाकर अपने चुनावी प्रचार – प्रसार में लगे हुए है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  नें 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा और ओड़िसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व साहू समाज (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू को कांग्रेस पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्टार प्रचारक बनाया है। इसकी खबर मिलते ही  क्षेत्र के लोगों ने विधायक संदीप साहू को बधाई व शुभकामनाएं दी। यह जानकारी निज सचिव मनीष कुमार साहू नें दी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!