Chhattisgarh

फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा मजदूर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा : जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैंपियन फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई। उसे आनन-फानन से अस्पताल ले लिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव, चैंपियन फैक्ट्री में मजदूरी करता था।  वह रोज की तरह आज भी फैक्ट्री में काम करने के लिए गया हुआ था। मजदूर 50 फीट की ऊंचाई में पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

Related Articles

दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मोतीलाल यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!