Chhattisgarh

दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़

दंतेवाड़ा : इसी तरह दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर में आज नवरात्रि के चौथे दिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी है। छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इतनी बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को दर्शन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज चौथे दिन के चौथे कुष्मांडा स्वरूप के दर्शन करने मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगभग 3 किलोमीटर तक लगी दिखी। पदयात्रियों का रेला लगातार दंतेश्वरी मंदिर की तरफ दर्शन के लिए बढ़ रहा है। इसे प्रशासन और पुलिस सुव्यवस्थित कर दर्शन करवाने में लगे हुये हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!