ChhattisgarhBilaspur

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल : 11 माह के बाद प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार आएगी..

 बिलासपुर :  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की 11 नवंबर को प्रस्तावित महतारी हुंकार रैली को प्रशासन अनुमति दे। उसे वक्त की नजाकत को समझना चाहिए कि 11 महीने के बाद हमारी सरकार बन रही है। चंदेल ने कहा कि बिलासपुर की रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होने वाली हैं। प्रशासन को बिना हीला हवाला इसकी अनुमति देनी चाहिए। कांग्रेस सरकार को 4 साल बीत चुके हैं। 11 माह के बाद प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार आएगी।

यह कोई इमरजेंसी नहीं है जो प्रशासन ने ऐसा रवैया अपना रखा है। बीते विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया था, उसे पूरा नहीं किया गया। सरकार ने महिलाओं से रोजगार छीना। युवाओं को रोजगार दिया नहीं गया और शराबबंदी का वादा भी पूरा नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा की महतारी हुंकार रैली 11 नवंबर को दयालबंद से नेहरू चौक तक आयोजित की गई है। हाल ही में जिला प्रशासन ने नेहरू चौक, कलेक्ट्रेट सहित कई स्थानों को रैली, धरना-प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और धारा 144 लागू की है। तेरे कर्म के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली नेहरू चौक में समाप्त होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!