ChhattisgarhRaipur

शराब घोटाला : 12 अप्रैल तक एसीबी की रिमांड में गए अनवर ढेबर और अरविंद सिंह, जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मशहूर शराब घाेटाला मामले में ACB/EOW ने आज अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को दोबारा कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों की रिमांड आज ख़त्म होने पर जांच एजेंसी ने उन्हें अदालत में पेश किया था। एजेंसी ने अदालत से कहा की आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे है इसलिए दोनों की रिमांड अवधि बधाई जाए। जिसके बाद कोर्ट ने एजेंसी के निवेदन को स्वीकार करते हुए दोनों की रिमांड ACB/EOW को 12 अप्रैल तक दे दी। दोनों को जज निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में पेश किया गया था।

बता दें कि, एसीबी ने शराब घोटाला मामले में प्रकरण की पैरवी के लिए राज्य के उप महाधिवक्ता और ईडी के विशेष लोक अभियोजक डॉ सौरभ कुमार पांडेय को विशेष अभियोजक के रुप में नियुक्त किया है।   

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!