ChhattisgarhPoliticalRaipur

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची 10 के बाद होगी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी और भाजपा की दूसरी सूची कभी भी जारी हो सकती है।

Related Articles

वहीं लोगों को कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस सूची को लेकर अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। दीपक बैज ने कहा जिन स्थानों पर सिंगल नाम तय है, उन पर मुहर लगेगी।

कांग्रेस में कहीं भी असमंजस की स्थिति नहीं है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची 10 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि, अभी भी कई नामों को लेकर मंथन जारी हैं। मंथन पूरा होते ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!