Chhattisgarh

मई में बैंकों की लंबी छुट्टियां…31 में से 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in May:  अप्रैल खत्म होते ही मई महीने की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन उससे पहले अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो सावधान हो जाइए। Reserve Bank of India द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बिना योजना के बैंक जाने पर आपका काम अटक सकता है।

इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद, पहले ही बना लें प्लान
मई महीने में कई त्योहार, जयंती और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक नहीं खुलेंगे। प्रमुख छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 1 मई: मजदूर दिवस
  • 3 मई: रविवार
  • 7 मई: बुद्ध पूर्णिमा
  • 9 मई: दूसरा शनिवार
  • 10 मई: रविवार
  • 17 मई: रविवार
  • 23 मई: चौथा शनिवार
  • 24 मई: रविवार
  • 25 मई: महाराणा प्रताप जयंती (कुछ राज्यों में)
  • 31 मई: रविवार

इनके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी हो सकती हैं।

हर राज्य में अलग हो सकती है छुट्टियां, यह बात रखें ध्यान
बैंक हॉलिडे की यह सूची पूरे देश में समान नहीं होती। कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के अनुसार अलग अलग राज्यों में लागू होती हैं। हालांकि रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार की छुट्टी पूरे देश में एक समान रहती है।

डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल, काम नहीं रुकेगा
अगर छुट्टी के दिन बैंक बंद भी रहें, तो आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम के जरिए कई जरूरी काम निपटा सकते हैं। इससे आपको शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छोटी सी प्लानिंग से बचें बड़ी परेशानी से
मई महीने में बैंक से जुड़े कामों को समय रहते निपटाना बेहतर रहेगा। छुट्टियों की जानकारी पहले से होने पर आप अपने जरूरी काम सही समय पर पूरा कर सकते हैं और अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!