Chhattisgarh

महानदी नाव हादसा: वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने किया ऐलान, मृतक के परिजनों को दिए जाऐंगे 4 लाख की सहायता राशी

रायगढ़। ओडिसा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को छत्तीसगढ़ सरकार 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसका जानकारी वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को जरुरी निर्देश भी दे दिए है।

दरअसल, आज शनिवार को रायगढ़ विधानसभा के ग्राम कोतरलिया में पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य का हाल जानने वित्त मंत्री चौधरी पहुंचे थे। इस दौरान रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मृतकों के परिजनों को राजस्व सहायता पुस्तक परिपत्र के तहत चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। वित्तमंत्री चौधरी ने घटना के दौरान घायलों के समुचित इलाज एवं भोजन व्यवस्था सहित घर पहुंचाए जाने की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बता दें कि शुक्रवार को ओडिसा के शारद्धा घाट के समीप पत्थर सैनी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।  

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!