National

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से ज्यादा मामले आए सामने,एक्टिव केस 1.43 लाख के पार

देश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना मरीजों में लगातार उतार चढ़ाल जारी है। वहीं देश में एक दिन में 16,464 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 19,673 मामले सामने आए थे। देश में अब 143989 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर देश में 24 मरीजों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। इसके बाद अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 526396 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वहीं, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के मामले 1263 नए मामले आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर 9.35 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 13511 लोगों की कोरोना जांच की गई। राहत की बात यह है कि 984 मरीजों ने कोरोना को हराया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!