ChhattisgarhRaipur

मंत्रालय में बड़ी फेरबदल,कई संयुक्त सचिव, उप सचिव और अवर सचिव की बदलीं जिम्मेदारियां, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग  ने आदेश जारी किया गया है। एम. डी. दीवान, संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार संसदीय कार्य विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) को केवल संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। शेष प्रभार यथावत रहेगा।

फरदी केरकेट्टा, उप सचिव गृह विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उप सचिव, संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव, गृह विभाग को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा विमानन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

मनोज कुमार श्रीवास्तव, अवर सचिव द्वारा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से के.के. गौतम, अवर सचिव तथा रविन्द्र मेढ़ेकर, अवर सचिव क्रमशः इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा विमानन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!