NationalPolitical

अमृतकाल की यात्रा में बढ़ गई जनता से लूट की मात्रा : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सोमवार को महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को जोरदार निशाने साधा हैं। खड़गे ने एक कवितानुमा ट्वीट करते हुए लिखा कि, 9 सालों में जानलेवा महंगाई, भारतीय जनता पार्टी ने लूटी जनता की कमाई। हर जरूरी चीज पर GST की मार, बिगड़ा बजट, जीना दुश्वार।

खड़गे ने ट्वीट कर साधा मोदी सरकार पर निशाना

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साल 2014 के दामों से चीजों की आज की कीमतों की तुलना की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महंगाई न होने की बात करने को भारतीय जनता पार्टी का अहंकारी दावा बताया है। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, महंगाई तो दिखती नहीं या ये महंगी चीज हम खाते ही नहीं। ”अच्छे दिनों” से ”अमृतकाल” की यात्रा, महंगाई से जनलूट की बढ़ती गई मात्रा।

खड़गे ने वीडियो में क्या शेयर किया?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, आटा, चावल, सरसों का तेल, देसी घी, दूध, दाल, जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दामों की तुलना की गई है। आपको बता दें कि, खड़गे के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में इन सभी चीजों की 2014 में क्या कीमत थी और अब क्या दाम हैं, इसके बीच का अंतर दिखाया गया है। शेयर किए गए इस वीडियो में कहा गया है कि, महंगाई की मार 9 सालों से देश भुगत रहा है. खरगे की ओर से शेयर किए गए वीडियो में लिखा है कि, बीजेपी की लूट से जानलेवा महंगाई, 9 सालों में नहीं हुई कोई कार्रवाई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!