ChhattisgarhBastar

शरीर पर 30 से ज्यादा वार…पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर माओवादियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

बस्तर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सरहदी इलाके में माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। है। माओवादियों ने युवक के शरीर पर धारदार हथियार से करीब 30 से ज्यादा वार किए हैं। हत्या कर शव को गांव में ही फेंक दिया है। शव के पास में पर्चे भी फेंके हैं।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने कोंडापुर गांव के नजदीक से युवक सब्का गोपाल का अपहरण किया था। फिर जंगल में ले जाकर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा उसकी हत्या कर दी। माओवादियों ने शरीर में धारदार हथियार से कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव के ही नजदीक जंगल में फेंक दिया था। माओवादियों की वेंकटापुरम, वाजेडू एरिया कमेटी ने पर्चा फेंककर हत्या की जिम्मेदरी ली है। माओवादियों ने पर्चे में लिखा है कि युवक पुलिस की मुखबिरी का काम करता था। इसलिए इसे मौत की सजा दी जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!