ChhattisgarhRaipur

BREAKING : महतारी हुंकार रैली में होंगी शामिल…रायपुर पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

रायपुर। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज छत्तीसगढ़ आई हुई हैं। ईरानी रायपुर पहुंचकर एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर बाद बिलासपुर रवाना हो जाएंगी। जहां भाजपा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार रैली में शामिल होंगी।

Related Articles

वहां पर 1.30 बजे जगमल चौक स्थित पटेल मैदान से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। यह रैली नेहरू चौक जाकर एक जनसभा में बदल जाएगा। स्मृति ईरानी को इस जनसभा में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया है। रैली के बाद स्मृति ईरानी वापस रायपुर होकर दिल्ली लौट जाएंगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!