BijapurChhattisgarh

पोटाकेबिन बालिका छात्रावास में भीषण आग, चार साल की बच्‍ची मौत

बीजापुर। जिले में आवासीय पोटाकेबिन छात्रावास में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार साल की बच्‍ची की मौत हो गई। वहीं छात्रावास में करीब 300 से अधिक बच्‍चों और कर्मचारियों सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिंताकोंटा के गर्ल्स पोटा केबिन में देर रात भीषण आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से स्टाफ सहित 300 बच्चियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। छात्रावास में आग लगने का शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची स्‍थानीय थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!