ChhattisgarhPoliticalRaipur

महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

रायपुर : महापौर एजाज ढेबर ने सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम का 16 सौ करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। इस बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। बजट पेश करने से पहले महापौर ढेबर ने आकाशवाणी चौक स्थितकाली मंदिर में गोबर का सूटकेस लेकर पूजा अर्चना की। उसके बाद गोबर के ब्रीफकेस में लेकर नगर निगम पहुंचे।

Related Articles

सामान्य सभा में विपक्ष ने काफी हंगामा किया। नगर निगम महापौर के बजट भाषण से पहले विपक्ष ने आसंदी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे और फर्जी टेंडर जारी करने के मामले में भी हंगामा बरपा। इस हंगामे की वजह से सभापति ने सामान्य सभा 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

महापौर एजाज़ ढेबर ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया, चौदह करोड़ के इस बजट से पहले महापौर ढेबर में आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में बजट का सूटकेस लेकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर महापौर ने बताया शहर के सभी वर्गी का बजट है शिक्षा औरस्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट से पहले प्रश्नकाल हुआ, नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में पार्षद मृत्युंजय दुबे ने फर्जी तरीके से टेंडर जारी करने का मामला उठाया।

मृत्युंजय दुबे ने रावतपुरा फेस 2 में दो करोड़ के फर्जी भुगतान का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक ही ठेकेदार को बार बार टेंडर देकर लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। मृत्युंजय दुबे ने कहा कि ठेकेदार को अब तक 6 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। फर्जी टेंडर मामले में पार्षद मृत्युंजय दुबे ने महापौर और नगर निगम एमआईसी पर नामजद एफआईआर करने की चेतावनी दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!