
आजकल शादी का मतलब परंपरा नहीं रह गया। बल्कि लोग शादी का अपने अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई कुत्ते से शादी कर रहे हैं तो कोई खुद से ही शादी कर रहा है। जिन रिवाजों से बने बंधन के नाम से शादी को जानना चाहता था। आज उस शादी के मायने ही बदल चुके हैं। और कुछ ऐसे ही चौकाने वाली शादी मेक्सिको से सामने आई है। जहां के एक युवक ने मगरमच्छ से शादी कर ली। मेक्सिको के ओक्साका शहर के सैन पेड्रो हुआमेलुला गांव के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने गुरुवार को एक 7 साल के मगरमच्छ से शादी की । उन्होंने शादी के बाद दुल्हन या मगरमच्छ को किस भी किया । इस अजीबो – गरीब शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं ।
बता दें,सैंकड़ों साल पुरानी परंपरा के तहत हुई यह शादी इस परंपरा के तहत मगरमच्छ को एक छोटी राजकुमारी के रूप में जाना जाता है , जो धरती माता का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी है । मेयर से मगरमच्छ की शादी , इंसानों के ईश्वर के साथ जुड़ने का प्रतीक है । ओक्साका राज्य के चोंतल और हुआवे समुदाय की यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है । इसमें प्रकृति का धन्यवाद दिया जाता है और आगे भी उदार बने रहने की प्रार्थना की जाती है । विक्टर ने कहा- हम प्रकृति से पर्याप्त बारिश की मांग करते हैं ताकि हमारे पास नदी में मछलियां हों । ताकि हमें पर्याप्त भोजन मिल सके ।
इस रस्म में मगरमच्छ को शादी की सफेद पोशाक समेत अन्य रंगीन कपड़े पहनाए गए । उन्होंने मगरमच्छ को किस भी किया । हालांकि मगरमच्छ के मुंह को बांध दिया गया था ।









