ChhattisgarhMahasamund

नशीली दवाइयों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

महासमुन्द। जिले के पटेवा पुलिस ने नशीला दवाओं का कारोबार कर रहे करोबारी को मेडिकल स्टोर्स से 50 हजार के नशीला प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महासमुंद पटेवा पुलिस एनडीपीएस की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय कंट्रोल रूम में दोपहर 2:00 पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चल रहे नशीली ड्रग्स कैप्सूल व सिरप के अवैध व्यापारियों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

Related Articles

इसी परिपेक्ष में पटेवा क्षेत्र के छिलपावन स्थित ओम साईं मेडिकल स्टोर के संचालक बलराम साहू पिता रामेश्वर साहू 32 वर्ष को अवैध रूप से नशीली दवा अल्प्राजोलम हाइड्रोक्लोराइड dyclinine नशीली दवा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी नशीला दावा कहां से लाता था और किन्हें बेचता था पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपी से 50 हजार की नशीली दवा और 16 हजार 500 नगद और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!