ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जांजगीर-चांपा विधानसभा में भेंट-मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM bhupesh baghel) अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में आज जांजगीर-चांपा जिला के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के लिए पहुंचेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ( CM baghel)आमजनों संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.45 बजे जांजगीर-चांपा

मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सुबह 11.45 बजे जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम राछाभांठा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12.30 बजे से राछाभांठा में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम प्रारंभ होगा। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम राछाभांठा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम सिवनी (नैला) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम सिवनी (नैला) में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री  बघेल ग्राम सिवनी (नैला) से शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 4.35 बजे मुख्यमंत्री  बघेल जांजगीर पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!