ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री बघेल से नाचा उत्सव समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) से आज यहाँ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में नाचा उत्सव समिति दुर्ग ग्रामीण के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की।

Related Articles

उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्राम निकुम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण( invite) के लिए धन्यवाद दिया। नाचा उत्सव कमेटी के प्रदेश संयोजक  नन्दकुमार साहू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस आयोजन का उद्देश्य नाचा कला को संरक्षित एवं सम्वर्धित करना है, जिसमें प्रदेश भर के लगभग 357 नाचा-दल शामिल होंगे। इस अवसर पर श्री घसिया राम देशमुख, डॉ. पीलेश्वर कुमार साहू,  मुक्ति सुधा दिवाकर और  मनीष बेलचंदन भी उपस्थित थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!