ChhattisgarhRaipur

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता का निधन, आज मौलश्री विहार से निकलेगी अंतिम यात्रा

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मंत्री और BJP के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की मां का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पिस्ता देवी अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थीं।

उनकी अंतिम यात्रा  आज सुबह 10 बजे मौलश्री विहार रायपुर से निकलेगी. उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान में किया जाएगा। बता दें कि पिस्तादेवी अग्रवाल लंबे समय से अस्‍वस्‍थ थीं. उन्हें उपचार के लिए शहर के बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कुछ दिन वेंटिलेटर पर थी, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!