ChhattisgarhPolitical

मंत्री शिव कुमार डहरिया का झीरम घाटी कांड पर बड़ा बयान, हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार..

CG News : झीरम हत्याकांड के 10 साल पूरे हो गए हैं और गुरुवार (25 मई) को इस झीरम घटना की 10वीं बरसी मनाई गई. इसमें खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर पहुंचकर लालबाग़ के झीरम शहीद स्मारक में इस घटना में शहीद कांग्रेसियों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस घटना को राजनीतिक अपराधी षड्यंत्र बताया है.

Related Articles

हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार है

छबीन्द्र कर्मा की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने बड़ा बयान दिया है. मंत्री डहरिया ने कहा कि हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार है. जब बुलाया जाएगा तो हमारे मंत्री कवासी लखमा नार्को टेस्ट करवाएंगे. लेकिन पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और मुकेश गुप्ता का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए.गुरुवार को झीरम हमले की 10वीं बरसी पर महेंद्र कर्मा के बेटे ने छबीन्द्र कर्मा ने दो टूक में कहा 25 मई 2013 को जो उस घटना से बचे हुए है, उन सभी का नार्को टेस्ट होना चाहिए. वे आज भी अपनी बात पर कायम है. ये मांग हमारी हमेशा रहेगी. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मांग की है कि इस वारदात के पीछे की कड़ियां खुलनी चाहिए. उन्होंने आश्वस्त किया है, सच जरूर सामने आएगा.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!