ChhattisgarhRaipur
500 रुपये के लिए नाबालिग ने टंगिया से किया हमला, उधार के पैसे नहीं लौटाने पर हुआ था विवाद

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा इलाके में शनिवार को उधार के पैसे नहीं लौटाने पर एक युवक और नाबालिग के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि देखते ही देखते नाबालिग ने टंगिया निकालकर युवक के सिर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
रविवार को पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि तेलीबांधा में सोहिल मरकाम रहता है। वह मजदूरी करता है। उससे मोहल्ले एक 15 वर्षीय लड़के ने 500 रुपये लिया था। पिछले एक माह से वापसी के लिए गुमराह कर रहा था।
सोहिल शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने साथियों के साथ खड़ा था। इस बीच नाबालिग वहां पर आया और सोहिल ने उससे अपने पैसा मांगा। नाबालिग फिर गुमराह करने लगा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और नाबालिग ने टंगिया से उसपर हमला कर दिया।







