Chhattisgarh

लापता महिला की धान के खेत में मिली लाश, प्रेमी गिरफ्तार

 रायगढ़ : घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जिले के ग्राम सुबरा में रविवार से लापता महिला की लाश सोमवार देर शाम धान के खेत में मिली है। महिला के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए मिले, साथ ही पूरे चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं।

मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक महिला की शिनाख्त सुशीला केरकेट्टा (36 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

SDOP दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी इस्माइल केरकेट्टा (28 वर्ष) से पूछताछ की जा रही है। जिसमें पता चला है कि विधवा सुशीला केरकेट्टा के साथ उसका प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था।

दोनों एक ही गांव के हैं, जिसके कारण दोनों की जान-पहचान हुई और घर पर आना-जाना हुआ। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को शक था कि सुशीला के प्रेम संबंध और भी किसी के साथ थे, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!