ChhattisgarhRaipur

पार्टी से निष्कासित होने के बाद विधायक धर्मजीत सिंह ने लगाए गंभीर आरोप!

रायपुरः  पार्टी से 6 साल के निलंबित होने के बाद विधायक धर्मजीत सिंह ने जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा है कि अमित जोगी ने फोन पर मेरी पत्नी के साथ दुर्व्यहार किया है, उन्होंने मेरी पत्नी को गंदी गाली दी है।

Related Articles

ज्ञात हो कि रविवार शाम विधायक धर्मजीत सिंह को जोगी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की अध्यक्ष रेणु जोगी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। धर्मजीत सिंह को जेसीसीजे विधायक दल के नेता से हटाने के लिए जेसीसीजे अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को खत लिखा है। उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। अब रेणु जोगी विधायक दल की नेता होंगी।

आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है। कई बार यह आरोप भी लगा है पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के निधन के बाद से अमित जोगी पार्टी को अपने हिसाब से चलना चाहते हैं, लेकिन धर्मजीत सिंह की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ -जे ने अजीत जोगी के निधन के बाद धर्मजीत सिंह को विधायक दल का नेता चुना था। वर्ष साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे ने बसपा के साथ गठबंधन करके प्रदेश की 90 में से पांच सीट पर जीत दर्ज की थी। अजीत जोगी मरवाही, देवव्रत सिंह खैरागढ़ से विधायक चुने गए थे। इनके निधन के बाद दोनों सीट पर कांग्रेस का कब्जा हो गया था। वर्तमान में जेसीसी के तीन विधायक हैं, जिसमें रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह और प्रमोश शर्मा शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!