ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर…अब तक औसतन 624 मिमी बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर होता नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों से प्रदेश एक कई जिलों में बारिश नहीं है,वहीं उमस और गर्मी में भी बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि जहां प्रदेश में जहां रोज बारिश हो रही थी लेकिन पिछले 2 दिनों से ब। मानसून थम सी गई है। कई जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते बारिश काम होगी। फिलहाल अरब सागर से काफी मात्रा में नमी आ रही है, इसके प्रभाव से ही बादल छा रहे है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।

बता दें कि मानसून 23 जून को पहुंचा और शुरुआती कम वर्षा के बाद पिछले एक महीने में अच्छी बारिश हुई है। इस वजह से 45 दिन में प्रदेश में औसतन 623.9 मिमी पानी बरस चुका है। यह पूरे मानसून सीजन में होने वाली 1142 मिमी बारिश का 55 फीसदी है, यानी करीब डेढ़ महीने की बारिश में ही कोटे का आधे से ज्यादा पानी बरस चुका है और अभी दो माह का मानसून बचा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसूनी गतिविधियां लगातार इसी तरह रहीं तो इस बार सीजन में औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है।

प्रदेश में 30 सितंबर तक बरसने वाले पानी को मानसून सीजन की बारिश माना जाता है। अभी इसमें 52 दिन शेष हैं और अगर इस दौरान 518.4 मिमी बारिश होती है तो मानसून का कोटा पूरा हो जाएगा। हर दिन 9.6 मिमी की औसत से बारिश होती है, तो राज्य में जरूरत का पानी मिल जाएगा। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से अब तक मानसून अच्छा रहा है। 7 अगस्त तक हुई बारिश इस दिन तक की औसत से महज 6 फीसदी कम रह गई है। 623.9 मिमी बारिश अब तक हो चुकी है, जबकि इस दौरान की औसत बारिश 660.8 मिमी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!