Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 2000 से ज्यादा पाकिस्तानी: आज भारत छोड़ने आखिरी दिन, भिलाई में मिले 24 संदिग्ध ,सुबह से पुलिस की सर्चिंग जारी

भिलाई। पहलगाम में हुए आतं​कवादी हमले के बाद मोदी सरकार ने जहां एक ओर तत्काल प्रभाव से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है तो दूसरी ओर ​अल्पकालिक वैध वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।ऐसे में अब देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की ताबड़तोड़ तलाश की जा रही है।

बता करें छत्तीसगढ़ में आकर रह रहे पाकिस्तानियों की तो यहां करीब 2000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक रहे हैं। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि अकेले रायपुर में 1876 पाकिस्तानी रह रहे हैं और कारोबार कर रहे हैं। हालांकि ये भी सिंध प्रांत इलाके से आए हुए हैं। अब इन पाकिस्तानियों को गृह मंत्रालय के फैसले का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि क्या इन पाकिस्तानियों को वापस भेजा जाएगा?

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी आज सुबह से पाकिस्तानी नागरिकों की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस की टीम शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर संदिग्धों की पहचान कर रही है। सर्चिंग के दौरान पुलिस की टीम ने भिलाई के बॉम्बे आवास से 10, हथखोज से 8 और सुपेला कर्बला मैदान से 6 संदिग्धों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

केंद्र के फैसले के मुताबिक भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे।

 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!