ChhattisgarhRaipur

62 लाख से ज्यादा कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 19 फरवरी की स्थिति में 62 लाख 69 हजार 41 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।

बता दें कि राशन कार्ड नवीनीकरण करने के आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तक थी। लेकिन बहुत से हितग्राही राशन कार्ड नवीनीकरण नहीं करवा पाए हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 10 दिन का और समय दिया गया है। अब 25 फरवरी तक हितग्राही राशन कार्ड नवीनीकरण करवा सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!