National

MP दौरा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज…जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारने की तैयार में जुट गई है।

वहीं केंद्रीय मंत्रियों को लगातार मध्यप्रदेश दौरा जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी वजह से वे लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर अमित शाह मध्य प्रदेश दौर पर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इंदौर दौरे पर रहने वाले हैं। यहां गृह मंत्री शाह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश भरेंगे। इसके अलावा वे गवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी जाएंगे। बीते 20 दिन में शाह का ये तीसरा मध्यप्रदेश दौरा है।

जानिए गृहमंत्री शाह का पूरा कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह दोपहर डेढ़ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 2 बजे भगवान परशुराम की जन्मस्थली में जानापाव जाएंगे और वहां दर्शन और पूजन करेंगे। वहीं इसके बाद गृह मंत्री शाह दोपहर 3 बजे बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गृह मंत्री शाह शाम 5 बजे होटल मैरियट में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8.15 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!