ChhattisgarhRaipur

BREAKING : भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुँचे रायपुर, आज के आंदोलन में होंगे शामिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भाजयुमो प्रदेश सरकार के विरोध में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। जिसमें शामिल होने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रायपुर पहुँचे है। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सासंद सुनील सोनी और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उनका स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धान की बालियां भेंट की।

Related Articles

रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर भाजपा के नेताओं की सभा होगी। आमसभा में प्रदेश प्रभारी डी.पुरेंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यहां तेजस्वी सूर्या सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं का जत्था मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए आगे बढ़ेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!