ChhattisgarhRaipur

उड़िया समाज को नवाखाई और प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।

Related Articles

इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

नवाखाई पर्व पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणा
मुख्यमंत्री ने सर्व उड़िया समाज के आग्रह पर की नवाखाई पर्व पर ऐच्छिक अवकाश देने घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सभी को नवा खाई पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सर्व उड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री से नवाखाई पर्व पर अवकाश देने का आग्रह किया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी एक सितंबर को नवाखाई पर्व पर राज्य में ऐच्छिक अवकाश देने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को महासमुंद जिले के गढ़फुलझर स्थित रामचंडी माता मंदिर में रामचंडी दिवस के दिन आयोजित मेला कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी अक्टूबर महीने की 8 तारीख को रामचंडी दिवस पर मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में आमजन इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। सर्व उड़िया समाज के प्रतिनिधिमंडल में कोलता समाज, ब्राह्मण समाज, अघरिया समाज, संवरा समाज, मरार समाज, तेली समाज, रावत समाज, कुंभकार समाज, बिंझवार समाज, केवट समाज, भूलिया समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!