National

बीजेपी से निकाले गए नवीन जिंदल को एक बार फिर ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मिली

नईदिल्ली :  BJP  से निकाले गए नवीन जिंदल को एक बार फिर ‘सर तन से जुदा’ की धमकी मिली है। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी का समर्थन करने की वजह से नवीन जिंदल को पार्टी से हटाया गया था। नवीन ने ट्विटर पर ‘जय श्री राम’ लिखा था, जिसके जवाब में एक यूजर ने ‘सर तन से जुदा’ लिखकर धमकी दी है।

बता दें कि जान पर खतरे की वजह से जिंदल पहले से ही पुलिस सुरक्षा में घर में कैद हैं। यही वहज है कि जिंदल ने ट्विटर के जरिए ही दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। इस दौरान उन्होंने तो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी को भी लपेटे में ले लिया है।

नवीन जिंदल ने स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक तरफ तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं दूसरी और अपने चमचों से हिंदुओं को को सर तन से जुदा करने की धमकी दिलवा रहे है। ये भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है।‘ जिंदल ने इस ट्वीट के साथ सीपी दिल्ली को टैग किया है।

पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी के बाद से नवीन जिंदल को जान से मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें और नूपुर शर्मा को सुरक्षा दी है। दोनों पिछले कई महीनों से भूमिगत हैं। पिछले दिनों उनके घर के बाहर तैनात पीसीआर वैन में भी तोड़फोड़ की गई थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!