ChhattisgarhPoliticalRaipur

बीजेपी में बदलाव मंत्री रविंद्र चौबे का तंज – दुर्भाग्य है अरुण साव,नारायण चंदेल किसान नहीं

रायपुर : कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने आज कई मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने भाजपा में हो रहे बदलाव के प्रश्न पर कहा कि कुछ दिनों से बीजेपी में हटाने का क्रम चल रहा है। लेकिन जिस मकसद से हटाया गया वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि डी पुरंदेश्वरी ने सीएम भूपेश बघेल के किसान और ओबीसी होने को चुनौती बताई थी।

लेकिन दुर्भाग्य नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल किसान नहीं है। ऐसे में भाजपा कितनी बार बदलाव करेगी यह यक्ष प्रश्न है? वहीं छत्तीसगढ़ में बिजली दर में बढ़ोतरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सारे देश में कोयले का संकट है। थर्मल पॉवर जनरेशन की दरों में वृद्धि हो रही है। कोयले की कमी के कारण देश में कई समस्याएं हैं।

महंगाई पर केंद्र सरकार को जवाब के साथ परिणाम भी देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित आगामी सेवा पखवाड़ा पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिला और किसानों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं करती। उनका यह सेवा पखवाड़ा केवल आडंबर है। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि मोहन भागवत कौशल्या मंदिर का दर्शन कर राज्य सरकार की खूब तारीफ किए हैं। उन्होंने कहा पहले गोधन योजना की पीएम मोदी तारीफ कर चुके हैं। इन दोनों कामों की तारीफ हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!