BijapurChhattisgarh

 युवक का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या, खेत में फेंका शव

बीजापुर। जिले में नक्‍सलियों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को थाने से एक किमी दूर खेत में फेंक दिया। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की बताई जा रहा है। यह घटना तर्रेम थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार अवलम हड़मा (28) ग्रामीणों के साथ लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था। जहां नक्‍सलियों ने उसे पकड़ लिया और रात भर अपने साथ रखने के बाद आधी रात में धारदार हथियार से हत्या कर दी। जब ग्रामीणों ने युवक का शव खेत में देखा तो तर्रेम थाना में इसकी सूचना दी। घटनास्थल के लिए पुलिस रवाना हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!