Chhattisgarh

जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों का हमला, दो जवान घायल

सुकमा। जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में तैनात पुलिस जवानों पर नक्सलियों ने एक संगठित हमले को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने ड्यूटी पर तैनात दो जवानों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के तुरंत बाद, घायलों को जगरगुंडा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि इस घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत के मारे इधर-उधर भागने लगे। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश में अभियान चला रही है। 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!