ChhattisgarhBaloda Bazar

जेवर के लिए पड़ोसी ने महिला को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार, ऐसे खुला राज…

बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलकुंडा के तालाब में एक महिला की लाश मिली थी। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और बाइक जब्त किया है।

बता दें कि ग्राम अमलकुंडा निवासी मृतिका सरस्वती पटेल की करीब एक माह पहले तालाब में एक महिला की लाश मिली थी। जिसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला का मुंह और नाक दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने जब जांच प्रारंभ की तो धीरे-धीरे सबूत मिले। जांच में पता चला कि महिला काफी गहने पहनती थी, जिसको देख पड़ोसी अनिल पटेल लालच रखता है।

जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सच सामने आ गया कि हत्या हुई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या में साथ देने वाले मित्र लाला पटेल समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटे गए गहने सहित घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!