शिनसेना सांसद संजय राउत के लिए नई मुसीबत, स्वप्ना पाटकर को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज

शिवसेना नेता व सांसद संजय राउत मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में बूरी तरह फंस गये हैं। कल रविवार को ईडी ने उनके घर पर छापे मारी के बाद उनसे लगातार 16 घंटे पूछताछ की जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था। संजय राउत के खिलाफ मुंबई के वकोला पुलिस थाने में भादंवि की धारा 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया। दरअसल, स्वप्ना का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें राउत को कथित तौर पर उन्हें धमकी देते सुना गया था। स्वप्ना पाटकर पात्रा चॉल जमीन घोटाले में गवाह है।
वहीं आज संजय राउत को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस बीच, राउत के खिलाफ उनके सहयोगी सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर को धमकाने को लेकर भी पुलिस केस दर्ज किया गया है। ईडी के सूत्रों के अनुसार शिवसेना नेता संजय राउत के घर से 11.50 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।
ऑडियों में धमकी देते नजर आए राउत
बीते कुछ दिनों पहले संजय राउत का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। उसमें वह एक महिला को संपत्ति को लेकर धमकी दे रहे थे। राउत कोई संपत्ति अपने नाम कराने के लिए धमकाते हुए कथित तौर पर जान से मारने व दुष्कर्म की धमकी दे रहे थे। कहा जा रहा है कि वे यह धमकी स्वप्ना पाटकर को दे रहे थे। पाटकर पात्रा जमीन घोटाला मामले में गवाह है। ऑडियो वायरल होने के बाद पाटकर ने वकोला पुलिस में शिकायत की थी कि उसे धमकी दी गई है कि यदि वह ईडी के समक्ष बयान देगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।








