International

मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को रौंदा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 5वां मुकाबला बर्मिघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच 18-18 ओवर का खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों पर ढेर हो गई।

Related Articles

वहीं भारतीय टीम ने इस स्कोर को बहुत ही आसानी से बना लिया। टीम इंडिया की तरह से स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक रन बनाये। स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तानी गेंदबाज नहीं चल सकें। स्मृति ने 63 रनों की शानदार पारी खेली और नॉकआउट रहीं।

बता दें कि, पाकिस्तानी की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं भारत के लिए राधा यादव और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान की 3 खिलाड़ी इस पारी में रन आउट हुई। बता दें कि, इससे पहले मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया अब पाकिस्तानी हो हराकर जीत का झंडा बुलंद करने उतरेगी

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!