ChhattisgarhRaipur

राहुल गांधी से कदम से कदम मिलाकर चले NSUI सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत

रायपुर: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 11वां दिन है, 11वें दिन की यात्रा शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल और एनएसयूआई सोशल मीडिया के नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत (जो कि छत्तीसगढ़ से शामिल भारत यात्री) मौजूद रहे। यात्रा के दौरान आदित्य भगत ने राहुल गांधी जी से चर्चा करते हुए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अपार सफलता के लिए अग्रिम बधाई दी और उन्हें ‘भारत यात्री’ बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

करीब 1 घंटे तक पैदल चलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदित्य भगत के साथ देश मे चल रहे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की, देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के बारे में भी चर्चा हुई, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत प्रतिभा है, और जिस तरह से वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कार्य हो रहा है, और बेरोजगारी दर लगातार गिर रही है, ये अपने आप मे एक बहुत बड़ा मॉडल है, इसी संदर्भ में मनरेगा पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने मनरेगा पर कहा कि जिस प्रकार से मनरेगा ने इतने सालों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रखा है, अब समय आ गया है कि शहरी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी कोई विशेष व्यवस्था बनाई जाए। न्याय योजना के क्रियान्वयन के तौर पर राहुल गांधी चाहते हैं कि प्रति व्यक्ति को लगभग 6 हजार रुपये प्रतिमाह मिले। बेरोजगारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिस प्रकार से देश मे बेरोजगारी बढ़ रही है, यह बहुत ही चिंतनीय है, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आज “Unemployment Day” भी मना रही है।

आदित्य भगत ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर एक युवा को अपने सम्मान के लिए और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर आना होगा वरना उनके जीवन का जो हक है वो सारे हक छीनकर वर्तमान सरकार उद्योगपतियों को खुश करने में लगा देगी।

बता दें कि आदित्य भगत सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी नेता के रूप में काफी लोकप्रिय हैं, बात युवाओं की हो या बुजुर्गों की आदित्य भगत का नाम हर आदिवासी के दिल में बसता है। आदित्य भगत एक आदिवासी नेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान चुके हैं। हमेशा से ही आदिवासियों के हक के लिए आदित्य भगत लड़ते नजर आए हैं, और लगातार आदिवासी अंचल में दौरा कर उनकी समस्याओं का समाधान भी करते रहते हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 11 सितंबर को केरल की सीमा में पहुंची। यह त्रिवेंद्रम, कोच्चि होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यहां से मैसुरु, बेल्लारी होते हुए यात्रा आंध्र प्रदेश जाएगी। वहां से महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। इसके बाद इंदौर से होते हुए राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर में यात्रा पहुंच जाएगी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर होते हुए दिल्ली, वहां से अम्बाला, पठानकोट और जम्मू होते हुए राहुल गांधी अन्य भारत यात्रियों सहित श्रीनगर पहुंचेंगे।

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!