Bilaspur

नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी बिलासपुर में नर्सिंग की छात्रा से युवक ने पहले दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार करके विवाह करने का वादा किया, और तीन साल तक उसका शारीरिक संबंध बनाता रहा।

बाद में युवक ने अपने परिजनों की मर्जी के बिना उससे शादी करने से मना कर दिया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

बीते दिनों सीपत क्षेत्र की 23 वर्षीय स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2019 में वह बिलासपुर के मंगला चौक के पास नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए फार्म जमा करने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात ग्राम बिटकुला निवासी शशिकांत पाटनवार से हुई।

बातचीत के दौरान युवक ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया और उसके साथ बातें करने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल से बातचीत के दौरान युवक की उसकी दोस्ती हो गई। इस बीच उसने प्यार का इजहार किया, प्यार में यहां तक की शादी करने का वादा तक कर डाला। इसके बाद आरोपी युवक अलग-अलग जगहों पर युवती को ले जाकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इस बीच युवती ने जब युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक अपनी बात से मुकर गया। उसने कहा कि उसके घर वाले शादी करने के लिए राजी नहीं है। वह अपने परिजन की मर्जी के बिना शादी नहीं कर सकता। युवक के धोखा देने के बाद युवती परेशान होकर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शशिकांत पाटनवार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!