ChhattisgarhRaipur

सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर सियासत, मंत्री ने बताया RSS का हाथ, पूर्व CM ने कहा – DA के नाम पर थमाया लॉलीपॉप

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शासकीय कर्मचारियों के हड़ताल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे आरएसएस का हाथ है।

Related Articles

मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि ताली दोनों हाथ से बजती है। हड़ताल को लेकर कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करना चाहिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अब कर्मचारियों के साथ भी छल! कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को डीए बढ़ाने के नाम पर लॉलीपॉप थमा दिया।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार 34 प्रतिशत डीए दे रही है, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की सरकार डीए 34 प्रतिशत दे रही है, तो फिर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ यह अन्याय क्यों? सनद रहे! हक तो देना पड़ेगा।

बता दें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिसके बाद शासकीय कर्मचारियों को 22 की जगह अब 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!